Avinash Mishra-Eisha Singh Controversy के बीच Kashish Kapoor ने शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट

0
5

टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह के रिश्ते में आई दरार इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। अविनाश पर ईशा को धोखा देने के आरोप लग रहे हैं। इस बीच कई टीवी कलाकारों और सोशल मीडिया से जुड़े लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। अब इस विवाद में कशिश कपूर की एंट्री हो गई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी पोस्ट साझा की है, जिसे फैंस अविनाश और ईशा के विवाद से जोड़कर देख रहे हैं।

कशिश कपूर की पोस्ट ने बढ़ाई चर्चा

अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह के विवाद के बीच कशिश कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में वह हाथ में कुछ कार्ड्स पकड़े नजर आ रही हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “मैं हमेशा अपने पत्ते सही खेलती हूं।”

कशिश ने अपनी पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे अविनाश मिश्रा से जोड़कर देखा जा रहा है। बता दें कि ‘बिग बॉस 18’ के दौरान कशिश कपूर और अविनाश मिश्रा के बीच काफी विवाद हुआ था। उस समय कशिश ने अविनाश को नेशनल टेलीविजन पर ‘लड़कीबाज’ तक कह दिया था।

इसे भी पढ़ें: Avinash Mishra-Eisha Singh Breakup: अविनाश के माफी मांगते ही एक्स कावेरी प्रियम ने किया पोस्ट, लिखा- कुछ एक्टर्स रियल लाइफ में…

कावेरी प्रियम ने भी शेयर किया तंज भरा पोस्ट

कशिश कपूर के अलावा अविनाश मिश्रा की कथित एक्स-गर्लफ्रेंड कावेरी प्रियम की पोस्ट भी चर्चा में है। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए इंस्टाग्राम पर लिखा, “कुछ एक्टर्स पर्दे से ज्यादा असल जिंदगी में अच्छी एक्टिंग करते हैं। कुछ भी हो जाए, नहीं सुधरेंगे।” कावेरी की इस पोस्ट को भी फैंस अविनाश और ईशा के विवाद से जोड़ रहे हैं। हालांकि, कावेरी ने यह साफ नहीं किया कि उनका इशारा किसकी तरफ है।

ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा के बीच क्या हुआ?

ईशा सिंह ने बीते रविवार को इंस्टाग्राम स्टोरी साझा कर अविनाश मिश्रा को चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि वह सबूतों और नाम के साथ उनकी पोल खोल सकती हैं। इसी दिन रजत दलाल ने भी सोशल मीडिया पर एक रील साझा कर अविनाश की आलोचना की थी। वहीं, बीती रात अविनाश ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो पोस्ट कर अपनी गलती मानी और ईशा से माफी मांगी।

इसे भी पढ़ें: Eisha Singh संग ब्रेकअप की खबरों पर Avinash Mishra का पहला रिएक्शन आया सामने, पोस्ट हो रहा वायरल

बिग बॉस 18 में शुरू हुई थी दोनों की नजदीकियां

अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह की नजदीकियां ‘बिग बॉस 18’ के दौरान बढ़ी थीं। दोनों पहले दोस्त बने और फिर उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं। ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के सेट पर भी दोनों को साथ देखकर फैंस ने अंदाजा लगाया था कि उन्होंने अपने रिश्ते को स्वीकार कर लिया है। इसके बाद दोनों ‘पति पत्नी और पंगा 2’ में भी साथ नजर आए। हालांकि, कुछ समय बाद ईशा ने अविनाश को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया। इसके बाद से ही दोनों के रिश्ते में अनबन और ब्रेकअप की खबरें सामने आने लगीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here