back to top
Tuesday, August 4, 2026
HomeमनोरंजनBollywood Wrap Up | रणवीर सिंह बैन कंट्रोवर्सी के बीच FWICE ने...

Bollywood Wrap Up | रणवीर सिंह बैन कंट्रोवर्सी के बीच FWICE ने दी सफाई, Chunnari Chunnari Remake देखकर लोग परेशान

आज के बॉलीवुड एक्सप्रेस बुलेटिन में: मनोरंजन जगत में आज हलचल और विवादों का मिला-जुला माहौल देखने को मिला। एक तरफ जहां सुपरस्टार रणवीर सिंह पर फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर लगे ‘असहयोग प्रतिबंध’ (FWICE Ban) पर अशोक पंडित ने सफाई दी कि यह कोई स्थायी प्रतिबंध नहीं है, वहीं दिग्गज अभिनेत्री पूनम ढिल्लों ने इस कार्रवाई को ‘अजीब’ बताया। दूसरी ओर, वरुण धवन की आगामी फिल्म में शामिल आइकॉनिक गाने ‘चुनरी चुनरी’ के रीमेक पर ओरिजिनल सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने वरुण पर तंज कसा। इसी बीच, बॉक्स ऑफिस पर अनन्या पांडे की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ पांच दिनों में 15 करोड़ की कमाई के साथ मजबूत पकड़ बनाए हुए है, तो वहीं स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ की शूटिंग पूरी होने पर बॉबी देओल ने अपनी को-स्टार आलिया भट्ट के अभिनय और समर्पण की जमकर तारीफ की।
…………………………………………………………………………………………………..
रणवीर सिंह ‘बैन’ विवाद: FWICE ने दी सफाई, पूनम ढिल्लों ने बताया ‘अजीब’
फिल्म ‘डॉन 3’ को अचानक छोड़ने के आरोप के बाद 
‘फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज’ (FWICE) द्वारा 
रणवीर सिंह पर लगाए गए ‘असहयोग निर्देश’ पर घमासान जारी है
विवाद बढ़ता देख FWICE के मुख्य सलाहकार अशोक पंडित ने सफाई दी है 
कि, “यह कोई परमानेंट बैन नहीं है, FWICE कोई कोर्ट नहीं है जो बैन लगाए।
…………………………………………………………………………………………………..
सेलेब्स का सपोर्ट: दिग्गज एक्ट्रेस और सिने आर्टिस्ट एसोसिएशन की
अध्यक्ष पूनम ढिल्लों ने रणवीर पर की गई इस कार्रवाई को ‘अजीब’ बताया है
वहीं फिल्ममेकर संजय गुप्ता और मनोज बाजपेयी ने भी इस फैसले को गलत ठहराते
हुए कहा कि इससे रोजमर्रा के वर्कर्स की रोजी-रोटी प्रभावित होती है
इस बीच, रणवीर सिंह को मैसूर के चामुंडेश्वरी मंदिर में दर्शन करते हुए देखा गया
…………………………………………………………………………………………………..
‘चुनरी चुनरी’ रीमेक पर भड़के सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य, वरुण धवन पर कसा तंज
वरुण धवन की आगामी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में सलमान खान
 के आइकॉनिक गाने ‘चुनरी चुनरी’ का रीमेक वर्जन इस्तेमाल किया गया है
जिसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी नाराजगी है। अब इस पर गाने के 
ओरिजिनल सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य का गुस्सा फूटा है, उन्होंने सीधे शब्दों में 
कहा, “वरुण धवन इस गाने को रीमेक करके सलमान खान नहीं बन सकते।” 
उन्होंने वरुण पर हर बार पुराने हिट गानों के भरोसे रहने का भी तंज कसा
…………………………………………………………………………………………………..
खुशी कपूर और वेदांग रैना 2023 से ही रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में थे
लेकिन इस साल ऐसी चर्चाएं शुरू हो गईं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है
अब वेदांग रैना ने कुछ ऐसा कह दिया है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है 
कि उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से अपने ब्रेकअप का ऐलान कर दिया है
वेदांग रैना अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ को लेकर चर्चा में हैं
इम्तियाज अली की इस फिल्म में उनके साथ शरवरी वाघ लीड रोल में हैं। 
वेदांग रैना ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस पर बात करते हुए कहा- ‘मैं किसी 
कपल से रिलेट नहीं कर सकता, क्योंकि मैं किसी रिलेशनशिप में नहीं हूं।’ 
…………………………………………………………………………………………………..
‘अल्फा’ के सेट से बॉबी देओल ने की आलिया भट्ट की तारीफ
यशराज फिल्म्स की स्पाई-यूनिवर्स फिल्म ‘ऑल्र्फा’ की शूटिंग पूरी करने के 
बाद बॉबी देओल ने अपनी को-स्टार आलिया भट्ट की जमकर तारीफ की है
बॉबी ने एक इंटरव्यू में बताया कि आलिया के साथ काम करने का 
उनका अनुभव बेहद शानदार रहा। उन्होंने कहा कि आलिया जिस तरह
 अपने रोल के लिए तैयारी करती हैं, उसे देखना वाकई प्रेरणादायक है
…………………………………………………………………………………………………..
‘चक दे इंडिया’ फेम एक्टर रमाकांत दायमा का निधन
बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए आज एक बेहद दुखद खबर भी सामने आई
‘चक दे इंडिया’ और कई मशहूर टीवी सीरियल्स व फिल्मों में
 नजर आ चुके सीनियर एक्टर रमाकांत दायमा का निधन हो गया है।
फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं
…………………………………………………………………………………………………..
 

Entertainment News Hindi Today
only at Prabhasakshi
 

 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular