back to top
Sunday, September 20, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली के रामलीला मैदान में किसान महापंचायत, कर्ज माफी सहित कई मुद्दों...

दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान महापंचायत, कर्ज माफी सहित कई मुद्दों पर उठी आवाज

नई दिल्ली, 19 मार्च 2026। राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में गुरुवार को संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के बैनर तले एक विशाल किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। इस महापंचायत का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अनिल तालान ने किया, जबकि कार्यक्रम सरदार जगजीत सिंह डल्लेवाल के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।

महापंचायत में देश के विभिन्न राज्यों से आए किसान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य मुद्दा किसानों की कर्ज माफी, फसलों के उचित मूल्य और कृषि से जुड़े अन्य ज्वलंत विषय रहे। वक्ताओं ने सरकार से मांग की कि किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

इस दौरान कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें राष्ट्रीय सचिव हाजी कौसर चौधरी, हापुड़ के जिला महासचिव नवाब सेफी, गढ़मुक्तेश्वर के तहसील महासचिव साहिल सिद्दीकी, मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष जसपाल फौजी, मेरठ के जिला अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, मुजफ्फरनगर के जिला अध्यक्ष मनदीप ठाकरान, बिजनौर के जिला अध्यक्ष सुखविंदर सिंह, पूर्वांचल प्रदेश अध्यक्ष विपिन तिवारी, बरेली के जिला अध्यक्ष दुर्गेश मौर्य, रामपुर के जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल यादव और गौतमबुद्धनगर से श्यामवीर नागर व रविन्द्र नागर शामिल रहे।

इसके अलावा एनसीआर अध्यक्ष अमित चौधरी, बुलंदशहर के जिला अध्यक्ष कमल पंडित, युवा जिलाध्यक्ष अमित मलिक, मेरठ के युवा जिलाध्यक्ष मनोज ठाकुर, एनसीआर सचिव संदीप चौहान, प्रदेश प्रभारी तारा सिंह बिष्ट और राष्ट्रीय संगठन मंत्री सतीश चौधरी बेनीवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और किसान मौजूद रहे।

महापंचायत में वक्ताओं ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा और जरूरत पड़ने पर देशव्यापी स्तर पर इसे और तेज किया जाएगा। उन्होंने किसानों से एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि अपने अधिकारों के लिए संघर्ष ही एकमात्र रास्ता है।

इस मौके पर भाकियू महात्मा टिकैत के जिला अध्यक्ष एवं संयुक्त किसान मोर्चा हापुड़ के संयोजक अमित त्यागी ने भी किसानों के हित में लगातार आवाज उठाने का भरोसा दिलाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular