back to top
Tuesday, August 4, 2026
Homeराष्ट्रीयगाज़ियाबादगाज़ियाबाद ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 2 दिन में किए मॉडिफाइड साइलेंसर...

गाज़ियाबाद ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 2 दिन में किए मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न के 404 चालान, 2 वहन सीज

गाजियाबाद। Police Commissionerate Ghaziabad ने अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और हूटर के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए सख्त कार्रवाई की है। यातायात पुलिस ने 18 और 19 अप्रैल 2026 को चलाए गए इस अभियान में कुल 2864 वाहनों की जांच की गई।

जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ निम्न कार्रवाई की गई:

  • मॉडिफाइड साइलेंसर: 186 चालान
  • प्रेशर हॉर्न: 197 चालान
  • हूटर: 21 चालान

इस प्रकार कुल 404 चालान किए गए, जबकि 2 वाहनों को सीज भी किया गया।

गाजियाबाद यातायात पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण, आमजन की शांति बनाए रखने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई। अधिकारियों ने बताया कि मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न के उपयोग से न केवल शोर बढ़ता है बल्कि सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न या हूटर का इस्तेमाल न करें और यातायात नियमों का पालन करें। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular