मोदीनगर, ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर मोदीनगर विधानसभा अध्यक्ष देवव्रत धामा एवं समाजवादी पार्टी के सम्भावित उम्मीदवार ने आज सपा कार्यकर्ताओं व वरिष्ठ नेताओं के साथ ईदगाह पहुंचकर क्षेत्रवासियों को ईद की मुबारकबाद दी। दर्ज़नों गाँवों में मनाई ईद!

इस दौरान देवव्रत धामा ने पुष्प वर्षा कर आपसी प्रेम, सौहार्द और देश में एकता-भाईचारे का संदेश दिया। ईदगाह पर उपस्थित लोगों से मिलते हुए उन्होंने समाज में आपसी सद्भाव बनाए रखने और एकजुटता को मजबूत करने की अपील की।

धामा ने कहा कि ईद का त्योहार हमें इंसानियत, भाईचारे और आपसी सहयोग का संदेश देता है, जिसे अपनाकर ही एक मजबूत और समरस समाज का निर्माण किया जा सकता है।

इस अवसर पर समाज के प्रमुख लोगों से मुलाकात कर सभी क्षेत्रवासियों को ईद की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में सपा कार्यकर्ता एवं सामाजिक गणमान्य व्यक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

उपस्थित प्रमुख लोगों में वीरेंद्र यादव (सपा मजदूर महासभा), प्रमेन्द्र पट्टी, दीपक टोपिया जाटव, राजेश जाटव एवं मास्टर जावेद त्योडी (13 बिस्वा) सहित अन्य सम्मानित नागरिक शामिल रहे।
ईद-उल-फितर का यह अवसर मोदीनगर में आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का प्रतीक बनकर सामने आया, जिसने समाज को एकता के सूत्र में पिरोने का संदेश दिया।


