back to top
Sunday, September 20, 2026
Homeराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंड भ्रातृ समिति के अध्यक्ष पद पर नरेश देवरानी दोबारा निर्वाचित, नई...

उत्तराखंड भ्रातृ समिति के अध्यक्ष पद पर नरेश देवरानी दोबारा निर्वाचित, नई टीम का हुआ गठन

गाज़ियाबाद के साहिबाबाद क्षेत्र स्थित शालीमार गार्डन में उत्तराखंड भ्रातृ समिति के चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुए। समिति के पूर्व कार्यकाल की समाप्ति के बाद आयोजित चुनाव प्रक्रिया में नरेश देवरानी को आगामी दो वर्षों (2026-27 एवं 2027-28) के लिए एक बार फिर अध्यक्ष चुना गया।

समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सभी संवैधानिक एवं चुनावी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए नियुक्त चुनाव अधिकारियों की निगरानी में मतदान कराया गया। चुनाव में नरेश देवरानी के पैनल संख्या-2 को सदस्यों का व्यापक समर्थन प्राप्त हुआ, जिसके बाद उन्हें विजयी घोषित किया गया।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में कई अनुभवी और सक्रिय सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नई टीम में महेश चंद्र मौलेखी को उपाध्यक्ष, गिरीश चंद्र भट्ट को महासचिव, नगेंद्र भंडारी को कोषाध्यक्ष तथा जितेंद्र पाल गुसाईं को सचिव बनाया गया है। इसके अलावा चंद्र मोहन केमिनी को संगठन सचिव, विजय जुगरान को प्रचार सचिव और नीरज बहुखंडी को लेखा निरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

पुनः अध्यक्ष चुने जाने के बाद नरेश देवरानी ने समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे एक सेवक के रूप में समाजहित में लगातार कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि समिति एवं समाज को प्रगति की दिशा में आगे बढ़ाने और समाज के उत्थान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

समिति के सदस्यों एवं क्षेत्र के लोगों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular