Punjab में फिर बनी बीजेपी-अकाली दल की जोड़ी, Raja Warring बोले- कांग्रेस को होगा फायदा

0
1

पंजाब की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल एक बार फिर साथ आ गए हैं। दोनों पार्टियां मिलकर अगले विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर अगले साल की शुरुआत में चुनाव होने हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गठबंधन का ऐलान किया। इस मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल भी मौजूद रहे।

अकाली दल की होगी बड़े भाई की भूमिका

गठबंधन की रूपरेखा बताते हुए अमित शाह ने कहा कि इस साझेदारी में शिरोमणि अकाली दल बड़े भाई की भूमिका निभाएगा। उन्होंने यह भी साफ किया कि गठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा अकाली दल से ही होगा।

इसे भी पढ़ें: बड़ा भाई तो अकाली ही रहेगा, अमित शाह का पंजाब CM फेस पर बड़ा ऐलान

कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने गठबंधन पर उठाए सवाल

बीजेपी और अकाली दल के साथ आने पर कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह कोई नया गठबंधन नहीं है, बल्कि दोनों पार्टियों के बीच पहले से ही अंदरूनी तौर पर साथ था। उन्होंने कहा, “यह गठबंधन पहले से ही चल रहा था। दोनों पार्टियां अंदर से साथ थीं। अब सिर्फ जनता के सामने इसका ऐलान किया जा रहा है।” राजा वड़िंग ने दावा किया कि इस गठबंधन से कांग्रेस को 15 सीटों का फायदा होगा। उन्होंने बीजेपी पर ध्रुवीकरण की राजनीति करने का आरोप भी लगाया।

इसे भी पढ़ें: BJP और शिअद के गठबंधन पर Arvind Kejriwal का तंज, बोले- हमारा तालमेल Punjab की जनता से

गुरु नानक देव जी के संदेश का किया जिक्र

राजा वड़िंग ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने सभी धर्मों और समुदायों को साथ लेकर चलने का संदेश दिया था। उन्होंने कहा, “गुरु नानक देव जी ने सबके साथ संवाद का संदेश दिया था। इसमें हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई और दलित सभी शामिल हैं।” उन्होंने गुरुपर्व का जिक्र करते हुए पंजाब के लोगों से एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि जाति और धर्म से ऊपर उठकर सभी पंजाबियों को अच्छे लोगों के साथ खड़ा होना चाहिए, नेक काम करने चाहिए और अत्याचार के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here