मोदीनगर/गाजियाबाद, 27 जनवरी 2026। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द के अपमान के विरोध में प्रस्तावित बुद्धि शुद्धि यज्ञ एवं एक दिवसीय अनशन कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष देवव्रत धामा के नेतृत्व में समाजवादी कार्यकर्ता निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गोविंदपुरी स्थित पार्टी कार्यालय पर एकत्रित हुए।
कार्यक्रम प्रातः 9:00 बजे आरम्भ होना था, लेकिन लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और तेज़ हवाओं के कारण व्यवस्थाएँ प्रभावित हो गईं। भारी वर्षा से टेंट और आयोजन स्थल की तैयारियाँ अस्त-व्यस्त हो गईं, फिर भी समाजवादी कार्यकर्ता पूरे दिन डटे रहे और मौसम के अनुकूल होने की प्रतीक्षा करते रहे। प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह और संकल्प कमज़ोर नहीं पड़ा।
इस दौरान समाजवादी पार्टी की ओर से स्पष्ट संदेश दिया गया कि
👉 धर्माचार्यों का अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
👉 समाजवादी पार्टी सनातन सम्मान, आस्था और संविधान की रक्षा के लिए हर परिस्थिति में संघर्षरत रहेगी।
पार्टी नेताओं ने कहा कि बारिश, आंधी या प्रशासनिक उदासीनता जैसी कोई भी बाधा समाजवादियों को अन्याय के खिलाफ खड़े होने से नहीं रोक सकती। उन्होंने संकेत दिया कि यह आंदोलन आगे और व्यापक रूप लेगा।
कार्यक्रम में विधानसभा महासचिव उत्तम त्यागी, समाजसेवी कुलदीप सैनी, विधानसभा उपाध्यक्ष राजेश जाटव व अभिषेक खन्ना, पूर्व जिलाध्यक्ष महिला सभा कमलेश चौधरी, दीनू खान, पिछड़ा वर्ग विधानसभा अध्यक्ष मनजीत नेहरा, सचिव बादल अली व रिज़वान खान, महिला सभा अध्यक्ष शायदा बेगम, तथा महताब, मुशाहिद मलिक, महरू नगला, राजबल सिंह, अनिल चपराना सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम समाजवादी विचारधारा और सामाजिक न्याय के समर्थन में नारों के साथ संपन्न हुआ।


