back to top
Thursday, July 30, 2026
Homeराष्ट्रीयझारखंड: आदिवासी श्रद्धालुओं से भरी बस पलटने से एक की मौत, 20...

झारखंड: आदिवासी श्रद्धालुओं से भरी बस पलटने से एक की मौत, 20 लोग घायल

झारखंड के रामगढ़ जिले में शनिवार को आदिवासी श्रद्धालुओं से भरी एक बस के पलट जाने से कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना बरलंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरुबेरा गांव के पास गोला-मुरी रोड पर हुई। बरलंगा थाना प्रभारी अनंत सिंह ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब बस लुगुबुरु पहाड़ियों से जमशेदपुर के पोटका जा रही थी।

लुगुबुरु पहाड़ी, बोकारो जिले में संथाली जनजाति के महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों में से एक है। सिंह ने बताया कि बस पलटने के इस हादसे में एक महिला की मौत हो गयी और 20 लोग घायल हो गये।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular