back to top
Friday, July 31, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकांगो में चरमपंथी विद्रोहियों के हमले में 13 लोगों की मौत

कांगो में चरमपंथी विद्रोहियों के हमले में 13 लोगों की मौत

इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह से जुड़े चरमपंथी विद्रोहियों ने पूर्वी कांगो में कम से कम 13 लोगों की हत्या कर दी और कुछ अन्य को अगवा कर लिया। स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

आईएस से संबंध रखने वाले एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेज के विद्रोहियों ने उत्तर किवु प्रांत के माबिसियो गांव में नागरिकों की हत्या की। क्षेत्र के प्रशासक कर्नल एलेन किवेवा ने सरकारी टेलीविजन पर यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार देर शाम हुए हमले में मरने वालों में महिलाएं भी शामिल थीं। हमलों के दौरान घरों को जला दिया गया तथा लूटपाट की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular