back to top
Monday, September 21, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयदिखाया युद्ध का खौफनाक ट्रेलर! ईरान का 'मछली बम' तबाही मचाएगी?

दिखाया युद्ध का खौफनाक ट्रेलर! ईरान का ‘मछली बम’ तबाही मचाएगी?

युद्ध के राउंड टू के लिए ईरान की तैयारियों का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस बार भी ईरान की मिसाइलों का जखीरा दुश्मन के होश फास्ता कर देगा। लेकिन युद्ध में पहली बार ईरान का मछली बम समंदर में तबाह हिलाएगा। मछली जैसा दिखाई देने वाला यह बारूदी बम है जो पानी के अंदर बड़े से बड़े शिप को तबाह करने का मादा रखता है। पानी के भीतर कैसे यह बम अटैक करता है, उसका ट्रेलर ईरान ने अमेरिका को दिखा दिया है। छोटे-छोटे बम पानी में कुछ इस तरह तैरते हैं और फिर टारगेट को पानी में ही उड़ा देते हैं। ईरान का एआई वीडियो का ट्रेलर धमाकेदार है। यह ईरान की अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी है। जहां एक से एक मिसाइल और ड्रोन भरे पड़े हैं। खुद आईआरजीसी एयररोस्पेस कमांडर जनरल मौसवी ने वीडियो रिलीज़ किया है। अमेरिका इजराइल को धमकी देते हुए दो टूक कहा कि सीज फायर के दौरान ईरान ने अपनी मिसाइल और ड्रोन क्षमता पहले से भी तेजी से बढ़ाई है। दुश्मन अपने हथियार भंडार दोबारा नहीं बना पाया और विदेशों से हथियार मंगाने को मजबूर है। ईरान की यह तैयारी इसलिए भी है क्योंकि जंग के दूसरे राउंड के संकेत मिलने लगे हैं। 

इसे भी पढ़ें: ईरानी जहाज में तबाही का सामान! China-Iran के ‘खतरनाक गठबंधन’ ने उड़ाई दुनिया की नींद, अब क्या करेंगे ट्रंप?

अमेरिका जो चाहता है ईरान वो कतई मानने को तैयार नहीं है इसलिए अपनी तैयारी पुख्ता कर रहा है। मिडिल ईस्ट में फिर बारूद बरस सकता है। फिर से धमाकों की गूंज सुनाई दे सकती है। फिर मिसाइलों से हमलों की शुरुआत हो सकती है। क्योंकि ट्रंप शांति वार्ता के लिए ईरान पर दबाव बना रहे हैं। धमकी दे रहे हैं कि डील करो नहीं तो पावर प्लांट और पुल पर हमले होंगे। औरस में ईरानी शिप पर अमेरिकी नेवी ने फायरिंग की है तो उधर ईरान शांति वार्ता के लिए अपना डेलीगेशन पाकिस्तान नहीं भेजेगा। ईरान ने कहा अमेरिका की अत्यधिक मांगे बार-बार रुख बदलना और ट्रंप के विरोधाभासी बयान मिडिल ईस्ट में शांति नहीं ला सकते। यानी ईरान अमेरिका की शर्तें नहीं मानेगा। नतीजा युद्ध से निकलना है। यह अब तय हो चुका है। ईरान इसके लिए पूरी तरह से कमर कर चुका है। पहले राउंड में ईरान ने अपनी मिसाइलों से अमेरिकी रेस, गाड़ी के देश और इजराइली शहरों में तबाही की लकीर खींची थी।

इसे भी पढ़ें: Iran का America को दोटूक जवाब, कहा- बार-बार बदलती शर्तों पर नहीं होगी Peace Talks

 इस बार भी ईरान की मिसाइलें उसका सबसे बड़ा हथियार साबित होंगी। ईरान को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है। पता चला है कि अमेरिका की तरफ से ईरान को नुकसान तो खूब हुआ लेकिन ईरान के सैन्य क्षमता अभी भी बरकरार है। रिपोर्ट बताती है कि ईरान ने अपनी अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी से हथियारों को निकालना शुरू कर दिया है। कई हफ्तों की जंग के बावजूद ईरान की सैन्य ताकत का बड़ा हिस्सा भी बचा हुआ है। ईरान के पास अभी भी अपने ड्रोन जखीरे का करीब 40% हिस्सा मौजूद है। इतना ही नहीं ईरान के 60% से ज्यादा मिसाइल लांचर भी सक्रिय हैं। अप्रैल 2026 की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के पास करीब 70% बैलस्टिक मिसाइलें बची हैं। यानी साफ है कि ईरान के पास अभी भी हजारों मध्यम और कम दूरी की मिसाइलें हमले के लिए तैयार हैं। और अगर फिर से युद्ध भड़का तो इनका इस्तेमाल वो दुश्मन के खिलाफ करेगा। अपनी इन्हीं मिसाइलों के दम पर ईरान ट्रंप की शर्तों को मानने से इंकार कर रहा है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular