back to top
Monday, September 21, 2026
Homeखेलनोवाक जोकोविच ने की विराट कोहली की तारीफ, कहा- उनके कारण ही...

नोवाक जोकोविच ने की विराट कोहली की तारीफ, कहा- उनके कारण ही क्रिकेट को फॉलो करता हूं

टेनिस आइकन नोवाक जोकोविच इन दिनों क्रिकेट को फॉलो कर रहे हैं। जिसकी वजह भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हैं। खेल की दुनिया का ऑस्कर कहे जाने वाले लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स से इतर एक भारतीय न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए जोकोविच ने किंग कोहली की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि उनकी वजह से ही उन्होंने क्रिकेट को फॉलो करना शुरू किया है। उन्होंने साथ में ये उम्मीद भी जताई की जब भी वह कभी भारत जाएंगे तो कोहली उनके साथ जरूर रहेंगे। साथ ही टेनिस स्टार ने जल्द ही भारत आने की बात कही है। 
नोवाक जोकोविच ने टाइम्स नाउ के साथ बातचीत में कहा कि, विराट कोहली मेरे दोस्त हैं और ऐसे शख्स हैं जिनका मैं सम्मान करता हूं प्रशंसा करात हूं। ईमानदारी से कहें तो उनकी वजह से ही मैंने क्रिकेट को फॉलो करना शुरू किया है। मैंने पहले भी इसे फॉलो किया लेकिन उनके जरिए और ज्यादा फॉलो करना शुरू किया। हम संपर्क में रहते हैं और उम्मीद करता हूं कि मैं जब भी भारत आउंगा, मैं कहना तो नहीं चाहता लेकिन मैं जब भी भारत आउंगा वह मेरे साथ हो सकते हैं। हम थोड़ा बहुत टेनिस खेलेंगे और थोड़ा बहुत क्रिकेट। मस्ती करेंगे और स्पोर्ट का आनंद लेते हुए पॉजिटिव, गुड वाइब्स फैलाएंगे।

 वही नोवाक ने खुद को भारत का फैन बताया। उन्होंने बताया कि वह जल्दी ही भारत आने का भी प्लान कर रहे हैं जिसका वह लंबे समय से फैन रहे हैं। 
नोवाक जोकोविच ने कहा कि, मुझे व्यक्तिगत तौर पर भारतीय टेनिस और दुनियाभर के खेलप्रेमियों से सालों से जो सपोर्ट मिलता रहा है उस पर मेरा हमेशा प्यार, सम्मान और तारीफ का संदेश रहेगा। मेरा संदेश ये भी होगा कि बहत जल्द आपसे भारत में मिलेंगे क्योंकि मुझे वहां जाने की जरूरत है। मैं पिछले कुछ सालों से भारत जाने की इच्छा रखता हूं। 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular