back to top
Saturday, October 10, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में महिला स्कूटर से गिरी, ट्रक से कुचलकर मौत

दिल्ली में महिला स्कूटर से गिरी, ट्रक से कुचलकर मौत

दिल्ली के नौरोजी नगर इलाके के पास बुधवार को एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला स्कूटर से गिर गई और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि शाम को हुई इस दुर्घटना में महिला के पति को मामूली चोटें आईं हैं।
हर देवी (47) और उनके पति श्याम चरण (49) नांगलोई जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

चरण ने पुलिस को बताया कि स्कूटर पर पीछे बैठी हर देवी गिर गईं और नगर निगम के ट्रक ने उन्हें कुचल दिया।
पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक जान मोहम्मद (34) मौके से भाग गया था लेकिन बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular