back to top
Tuesday, August 4, 2026
Homeराष्ट्रीयमहाराष्ट्र में ट्रक से 10 हजार किलोग्राम से अधिक चांदी जब्त

महाराष्ट्र में ट्रक से 10 हजार किलोग्राम से अधिक चांदी जब्त

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को हुए मतदान के दिन धुले जिले में पुलिस ने एक ट्रक से 10,080 किलोग्राम चांदी जब्त की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
नासिक के विशेष पुलिस महानिरीक्षक दत्तात्रेय कराले ने बताया कि थलनेर थाना क्षेत्र में नियमित जांच के दौरान सुबह करीब छह बजे नागपुर की ओर जा रहे एक ट्रक से यह जब्ती की गई।

पुलिस ने निर्वाचन व्यय पर्यवेक्षकों और आयकर विभाग को सूचित कर दिया है।
दत्रात्रेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि चांदी किसी बैंक की है। उन्होंने कहा कि सत्यापन के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular