back to top
Wednesday, July 29, 2026
Homeराष्ट्रीयमप्र के पेंच बाघ अभयारण्य में बाघ का चार महीने का शावक...

मप्र के पेंच बाघ अभयारण्य में बाघ का चार महीने का शावक मृत पाया गया

 मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के पेंच बाघ अभयारण्य में रविवार को बाघ का करीब चार महीने का एक शावक मृत पाया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अभयारण्य के क्षेत्र निदेशक जे. देवप्रसाद ने बताया कि कर्मचारियों ने अरी बफर रेंज में गश्त के दौरान शावक का शव देखा।

उन्होंने बताया कि मृत शावक के शरीर के सभी अंग सुरक्षित हैं।
उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार किया जाएगा।

बाघ शावक के अंगों के नमूने जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।
अधिकारी ने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा।
उन्होंने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular