back to top
Wednesday, July 29, 2026
Homeराष्ट्रीयमेरठ में सड़क हादसे में दो महिलाओं समेत तीन की मौत

मेरठ में सड़क हादसे में दो महिलाओं समेत तीन की मौत

उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के सरूरपुर क्षेत्र में रविवार शाम एक ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गयी। घटना से नाराज लोगों ने रास्ता जाम कर प्रदर्शन किया।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सरधना क्षेत्र के रतनगढ़ी में रहने वाले एक ही परिवार के सदस्य उपासना (18), मनीषा (22) और सुनील कश्यप (45) किसी शादी समारोह में जा रहे थे तथा रास्ते में करनावल गेट के पास उनकी मोटरसाइकिल एक खड़ी ट्रॉली से जा टकरायी।

इसी बीच पीछे से आ रहे एक ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार तीनों लोगों को कुचल दिया।
उन्होंने बताया कि इस घटना में उपासना, मनीष और सुनील की मौके पर ही मौत हो गयी।

घटना से नाराज मृतकों के परिजनों और गांव के लोगों ने मौके पर हंगामा करते हुए रास्ता जाम कर दिया।
पुलिस मौके पर पहुंच गई है तथा ग्रामीणों को समझा कर शांत करने की कोशिश में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular