back to top
Wednesday, July 29, 2026
Homeखेलराष्ट्रमंडल खेल: 200 मीटर फ्रीस्टाइल के फाइनल में पहुंचने में नाकाम रहे...

राष्ट्रमंडल खेल: 200 मीटर फ्रीस्टाइल के फाइनल में पहुंचने में नाकाम रहे साजन प्रकाश, पैरा तैराक फाइनल में पहुंचे

ग्लास्गो, 29 जुलाई भारत के अनुभवी तैराक साजन प्रकाश राष्ट्रमंडल खेलों में पुरूषों की 200 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा के फाइनल में नहीं पहुंच सके और अपनी हीट में पांचवें तथा कुल 20वें स्थान पर रहे। आठ सर्वश्रेष्ठ तैराक ही फाइनल में पहुंचते हैं। साजन एक 1 : 51 . 99 सेकंड का समय निकालकर काफी पीछे थे।

उनका सर्वश्रेष्ठ निजी प्रदर्शन और राष्ट्रीय रिकॉर्ड 1 : 46 . 61 सेकंड का है। 32 वर्ष के साजन भारत के ही अनीश गौड़ा से भी पीछे रहे जो पदार्पण करते हुए 1 : 51. 64 सेकंड का समय निकालकर 18वें स्थान पर रहे। गौड़ा का सर्वश्रेष्ठ निजी प्रदर्शन 1 : 51 . 88 सेकंड है।

पैरा तैराकी में चैतन्य विश्वास कुलकर्णी और सुयश नारायण जाधव ने एस7 50 मीटर फ्रीस्टाइल के फाइनल में जगह बना ली। कुलकर्णी हीट में चौथे स्थान पर रहे जिन्होंने 32 . 77 सेकंड का समय निकाला। वहीं जाधव 35 . 35 सेकंड के साथ छठे स्थान पर रहे।

एस7 उन तैराकों के लिये हैं जिनका पैर पूरी तरह से काम नहीं करता है। इससे पहले साजन पुरूषों की 50 मीटर बटरफ्लाइ और 200 मीटर बटरफ्लाइ में भी सेमीफाइनल में नहीं जा सके थे। भारत के लिये राष्ट्रमंडल खेलों की तैराकी स्पर्धा में पैरा तैराक प्रशांत करमाकर ही पदक जीत सके हैं।उन्होंने 2010 में दिल्ली में हुए खेलों में 50 मीटर फ्रीस्टाइल एस9 वर्ग में कांस्य पदक जीता था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular