back to top
Monday, July 27, 2026
Homeराष्ट्रीयश्रद्धालुओं को प्रयागराज ले जा रही मिनी बस को ट्रक ने मारी...

श्रद्धालुओं को प्रयागराज ले जा रही मिनी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, 11 घायल

मध्यप्रदेश के इंदौर के निकट शनिवार को एक ट्रक और मिनी बस की टक्कर होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 11 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक मिनी बस में सवार लोग महाकुंभ में शामिल होने प्रयागराज जा रहे थे।

चंदन नगर पुलिस थाने के प्रभारी इंद्रमणि पटेल ने कहा, ‘‘इंदौर-धार रोड पर जवाहर टेकरी के पास जयेश किशन (39) की मौके पर ही मौत हो गई।’’
बस में सवार अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं और आवश्यक उपचार देने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

पटेल ने बताया कि ट्रक गलत दिशा में तेजी से आ रहा था, तभी उसकी टक्कर मिनी बस से हो गई, जिससे बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
पुलिस इस दुर्घटना की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular