back to top
Sunday, September 20, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयEpstein Files: कैलिफोर्निया डिनर पार्टी की तस्वीर में Musk और Zuckerberg, नए...

Epstein Files: कैलिफोर्निया डिनर पार्टी की तस्वीर में Musk और Zuckerberg, नए खुलासे

जेफरी एप्सटीन फाइल्स में एक ऐसी ही तस्वीर सामने आई है, जिसने अमेरिकी टेक जगत में हलचल मचा दी है। इस तस्वीर में मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग और टेस्ला और स्पेसएक्स प्रमुख एलोन मस्क कैलिफोर्निया में आयोजित एक भव्य डिनर पार्टी में एप्सटीन के साथ बैठे नजर आते हैं।
बता दें कि यह डिनर पार्टी 2015 की बताई जा रही है, यानी एप्सटीन को 2008 में नाबालिगों की तस्करी के मामले में दोषी ठहराए जाने के कई साल बाद। तस्वीर में जुकरबर्ग और मस्क एक लंबी डाइनिंग टेबल के आमने-सामने बैठे दिखते हैं। मस्क कैमरे की ओर देखते हुए नजर आते हैं, जबकि जुकरबर्ग गंभीर मुद्रा में सीधे सामने देखते दिखाई देते हैं। मौजूद जानकारी के अनुसार, यह तस्वीर खुद एप्सटीन ने 3 अगस्त 2015 को अपने ईमेल में सेव की थी।
गौरतलब है कि एप्सटीन ने बाद में इसी पार्टी का जिक्र अलग-अलग ईमेल्स में किया और इसे “वाइल्ड” बताया। इन मेल्स में लिंक्डइन के सह-संस्थापक रीड हॉफमैन और पेपैल के सह-संस्थापक पीटर थिएल की मौजूदगी का भी उल्लेख मिलता है। इससे पहले 2 अगस्त 2015 को एप्सटीन ने CBS न्यूज से जुड़े लॉन्गेविटी इंफ्लुएंसर पीटर अटिया को मेल कर लिखा था कि वह लॉस एंजेलिस में मस्क, थिएल और जुकरबर्ग के साथ डिनर करने वाले हैं।
यह खुलासा ऐसे समय पर सामने आया है, जब एलोन मस्क कुछ हफ्ते पहले ही सार्वजनिक रूप से कह चुके थे कि वह कभी एप्सटीन की किसी पार्टी में शामिल नहीं हुए। मस्क ने जनवरी के अंत में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था कि असली न्याय फाइल्स जारी करने से नहीं, बल्कि एप्सटीन के साथ अपराध करने वालों पर कार्रवाई से तय होगा।
हालांकि, ताज़ा दस्तावेज़ यह जरूर दिखाते हैं कि एप्सटीन सजा के बाद भी प्रभावशाली लोगों के संपर्क में बना रहा। लेकिन यह भी स्पष्ट किया गया है कि इन तस्वीरों और मेल्स से इन हस्तियों की एप्सटीन के यौन अपराधों में संलिप्तता का कोई सीधा सबूत नहीं मिलता हैं।
बताया जा रहा है कि इस डिनर पार्टी की मेजबानी रीड हॉफमैन ने कैलिफोर्निया के पालो ऑल्टो में की थी और यह आयोजन एमआईटी के न्यूरोसाइंटिस्ट एड बॉयडेन के सम्मान में हुआ था। वैनिटी फेयर ने इस पार्टी की जानकारी सबसे पहले 2019 में प्रकाशित की थी।
हॉफमैन ने भी एप्सटीन से अपने संबंधों को लेकर सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि एप्सटीन से उनकी जान-पहचान सिर्फ एमआईटी के लिए फंडरेज़िंग तक सीमित थी, जिस पर अब उन्हें अफसोस है। हॉफमैन के अनुसार, ये मुलाकातें एमआईटी मीडिया लैब के तत्कालीन निदेशक जोइ इतो के माध्यम से तय हुई थीं।
इधर, एप्सटीन फाइल्स में नाम आने के बाद मस्क और हॉफमैन के बीच सोशल मीडिया पर तीखी बहस भी देखने को मिली। एक 2013 के ईमेल में एप्सटीन ने मस्क को स्पेसएक्स का दौरा कराने के लिए धन्यवाद कहा था, हालांकि मस्क ने पहले इस मुलाकात से इनकार किया था। इसी मुद्दे को लेकर दोनों के बीच सार्वजनिक बयानबाज़ी तेज हुई है।
कुल मिलाकर, एप्सटीन से जुड़े नए दस्तावेज़ यह दिखाते हैं कि उसकी पहुंच कितनी व्यापक थी, लेकिन जांच एजेंसियों और रिपोर्ट्स के अनुसार, इन संपर्कों को अपराध से जोड़ना फिलहाल संभव नहीं हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular