Saturday, May 18, 2024
Homeराज्यUttar Pradeshगाजियाबाद नगर निगम क्षेत्र का बढ़ने जा रहा है दायरा, कागजी कार्रवाई...
spot_img

गाजियाबाद नगर निगम क्षेत्र का बढ़ने जा रहा है दायरा, कागजी कार्रवाई हुई पूरी, इन इलाकों को होगा फायदा

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जल्द ही गाजियाबाद नगर निगम क्षेत्र का दायरा बढ़ने वाला है। इसको लेकर नक्शा भी तैयार हो गया है। खोड़ा और लोनी के साथ कनावनी को भी गाजियाबाद नगर निगम में शामिल किया जाएगा।

इसके लिए प्रशासन की ओर से कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गई है। अब तैयार नक्शों को मंडलायुक्त के पास भेजा जाएगा। उनकी सहमित के बाद इसे शासन को भेज दिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, पिछले माह नमो भारत ट्रेन के उद्घाटन से पहले इसका निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा और लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने दोनों क्षेत्रों को नगर निगम में शामिल करने की मांग की थी।

इसके बाद मुख्यमंत्री से जिलाधिकारी से इसका प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेजने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में जिला प्रशासन नक्शा तैयार करा रहा था।

दोनों नगर पालिकओं के साथ गौतमबुद्ध नगर में आने वाले कनावनी क्षेत्र को भी नगर निगम में शामिल करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। कनावनी अभी तक गाजियाबाद में रहते हुए भी दस्तावेजों में गौतमबुद्धनगर का गांव है।

इन तीनों को नगर निगम में शामिल करने का कागजी दस्तावेज तैयार करने के बाद नक्शा तैयार कर लिया गया है। अब इस नक्शे को मंडलायुक्त के माध्यम से शासन को भेजा जाएगा।

जोन की संख्या भी बढ़ेगी अभी तक नगर निगम पांच जोन में विभाजित है। सभी वार्डों में विकास जोन के अनुसार होता है। लोनी, खोडा के शामिल होने के बाद नगर निगम का क्षेत्रफल बढ़ जाएगा। ऐसे में जोन को संख्या भी बढ़ानी होगी। जोन के अनुसार की विकास के कार्य और टैक्स की वसूली होगी। विस्तार होने के बाद दो से तीन जोन भी बनेंगे।

नगर निगम में हो सकते हैं 200 वार्ड-

जिला प्रशासन ने खोड़ा मकनपुर नगर पालिका और लोनी नगर पालिका परिषद को गाजियाबाद नगर निगम में शामिल करने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। खोड़ा मकनपुर नगर पालिका एरिया में 34 और लोनी नगर पालिका परिषद में 55 वॉर्ड हैं।

गाजियाबाद नगर निगम में वॉर्ड 100 हैं। कनावनी समेत इन तीनों क्षेत्रों का गाजियाबाद नगर निगम में विलय होने के बाद यहां के वार्डों की संख्या 200 तक पहुंच सकती है। फिलहाल तीनों निकायों का सर्वे डेटा तैयार करा लिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!